Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अखिल विश्व गायत्री परिवार का 56 वां रक्तदान शिविर सम्पन्न


जमशेदपुर । अखिल विश्व गयात्री परिवार का नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल और Dsm School for Excellence के द्वारा आयोजित 56 वां रक्तदान शिविर काशीडीह स्थित DSM School मे सम्पन्न हुआ । जिसमें कुल 208 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व कल्याण के लिए गायत्री हवन यज्ञ के साथ हुआ । इस अवसर पर मुख्य कर्ता के रूप में स्कूल के संचालक श्री दिलीप सिंह अपने धर्म पत्नी श्रीमती सरोज सिंह के साथ भाग लिए ।

तत्पश्चात 9 बजे से रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि श्री चन्द्रेश्वर खां ,श्री दिलीप सिंह के साथ साथ रक्तदान शिविर के संयोजक संजीव सिन्हा, नवयुगदल के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार, श्री जितेंद्र कुमार सचान ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया । मुख्य अतिथि चन्देस्वर खां ने गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा किये । Dsm school के तरफ श्री सौगंध सिंह ने अपने विद्यालय के तरफ से सभी रक्तदाताओं के साथ गायत्री परिवार के युवाओं का आभार ब्यक्त किया ।

धन्यबाद ज्ञापन प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखण्ड़ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने किया और साथ ही अपना 56वां रक्तदान भी किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में *गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवा साथियों के साथ Dsm For Excellence से सम्बंधित युवा साथियों का सराहनीय योगदान रहा ।

About Author