Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ के पास सोमवार देर शाम पैदल सड़क पार कर रही गर्भवती महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मारी

कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ के पास सोमवार देर शाम पैदल सड़क पार कर रही गर्भवती महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी. इस घटना में बांकीपुर निवासी रुकमनी देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार को पकड़ा लिया. वहीं नजदीकी ग्रामीण महिलाओं ने घायल महिला को साइड किया एवं देखभाल में लगी रही।

वहीं दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी.सुचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची एवं स्कूटी सवार को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान कई बार पुलिस एवं ग्रामीणों ने जेएआरडीसीएल के एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन डीजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण एंबुलेंस चालक ने मना कर दिया. तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और टोल संचालक के प्रति आक्रोश जताया. लोगों के आक्रोश को शांत कराते हुए कांड्रा थाना पुलिस स्वयं अपने पैट्रोलिंग वाहन से घायल महिला को ईलाज हेतु गम्हरिया स्वास्थ केंद्र ले गई।

बताते चले कि रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा पहले आदित्यपुर, सरायकेला, कांड्रा एवं चौका मार्ग के बीच पहले तीन एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराती थी लेकिन बीते कई महीनों से एक एंबुलेंस और कई कर्मियों को हटा दी है. इसके बाबजूद अति आवश्यक सेवा देने में आना कर्मी करती रहती है. वहीं इस संबंध में जब आर सी डी के अधिकारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सुबह ही एम्बुलेंस कर्मी को तेल का पर्ची दे दिया गया था लेकिन पेट्रोल पंप मे डीजल नहीं होने के कारण तेल नहीं भरवा पाया. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप में इनके पेमेंट के इशू के कारण तेल उपलब्ध नहीं हुआ. वैसे हर पंप में आवश्यक सेवा के लिए तेल स्टॉक रखा जाता है.

About Author