Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा में प्रशासन ने मतगणना की तैयारी की पूरी

लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त 10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र हेतु मतगणना स्थल के रूप में महिला कॉलेज चाईबासा को चिन्हित किया गया है। मतगणना के पूर्व आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में मतगणना हेतु प्रतिनियुक्ति सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग किया गया। ब्रेकिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा स पुनः सभी को उनके कार्य दायित्व से अवगत किया गया। सभी को उनके प्रति नियुक्ति स्थल के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने सभी को जानकारी दिया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के आलोक में सभी अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे । किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे अपने वरीय पदाधिकारी को त्वरित सूचित करेंगे उन्होंने सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया सभी अपने ड्यूटी स्थल पर अपने टीम के साथ ससमय प्रतिनियुक्ति रहेंगे।

उन्होंने सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का मतगणना परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा सभी लोग भयमुक्त होकर ईमानदारी पूर्वक चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी को मतगणना परिसर में अधिष्ठापित थ्री लेयर सुरक्षा पैमाने के अवगत कराया गया। साथ ही साथ सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के कम्युनिकेशन डिवाइस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण , ज्वलनशील में पदार्थ किसी भी परिस्थिति में मतगणना परिसर में प्रवेश वर्जित है इसको जांच अवश्य रूप से करेंगे।

ब्रीफिंग के उपरांत मतगणना परिसर में ड्राई रन का आयोजन किया गया मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण मतगणना परिसर का अवलोकन किया गया। कार्य स्थल पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी मतगणना हाॅल से में प्रतिनियुक्ति कर्मी सहित अन्य को उनके कार्य स्थल पर जाकर उनके कार्य के बारे में जानकारी दी गई और उनके कार्य को लेकर सवाल जवाब भी किया गया है साथ ही साथ पूर्व में निदेशक किए गए आदेश के आलोक में किए गए कार्यों को प्रगति का भी जांच किया गया तत्पश्चात उनके द्वारा सुरक्षा के संदर्भ पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी की गतिविधियों को कंट्रोल रूम में जाकर देखा गया एवं निरंतर सीसीटीवी की निगरानी करने का निर्देश दिया गया ।

ब्रीफिंग के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा प्रोडक्ट डायरेक्ट आईटीडीए स्मृति कुमारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी 51 सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, 52 चाईबासा अनिमेष रंजन , 53 मझगांव कमलेश्वर नारायण , 54 जगन्नाथ मुकेश मछुवा , 55 मनोहर लिली एनोला लकड़ा ,56 चक्रधरपुर रीना हांसदा , प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी सहित गठित विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About Author