Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

NDA सरकार गठन के बाद भारतीय मजदूर संघ सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मिलेगा, एचईसी के गम्भीर विषयों से कराएंगे अवगत

रांची । एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस)के पदाधिकारी राँची के नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ से भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस मौके पर एचईसी मे काम कर रहे मजदूर साथी एवं इसमें आश्रित परिवारजनों के भविष्य को देखते हुए एचईसी को कैसे सही और सुचारू रूप से चलाएं , एचईसी में उत्पादन की क्षमता कैसे बढ़े ,और कार्यशील पूंजी एचईसी को किस प्रकार मिले, इन सभी मुद्दो पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।

नई सरकार के शपथ ग्रहण एवं नए मंत्रिमंडल का गठन होने पर , पुनः सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता विनय जायसवाल एवं भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के नेतृत्व मे एक टीम दिल्ली जा कर और एचईसी के गम्भीर विषयों को NDA की सरकार में नए मंत्रिमंडल विस्तार में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री का कार्यभार सौंपे जाने के पश्चात उन्हें एचईसी के गम्भीर विषयों से अवगत करवाया जाएगा और एचईसी को आगे चलाने का प्रयास किया जायेगा।

आगे आने वाले समय में नई ऊर्जा एवं नई नीति के साथ एचईसी के उत्थान को लेकर विशेष चर्चा किया गया , मौके पर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, रविकांत, सुनील कुमार , विकास तिवारी, सुनील कुमार तांती, प्रसाद गौतम, मनोज कुमार, संतोष कुमार ,उदय शंकर, संजय कुमार, सरोज कुमार, अजय कुमार, सुमन सिंह, सुजित कुमार झा, कुंदन शर्मा,मोहमद असलम, सुधीर चौधरी, पिंकू मिश्रा, जॉन तिग्गा, मनोज गुप्ता, गोप, काफी संख्या में साथी गण उपस्थित रहे।

About Author