Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अलर्ट : कथित लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना’ का फर्जी फॉर्म भराकर की जा रही अवैध वसूली, जिला प्रशासन फर्जीवाड़ा करने वालों को चिन्हित कर करेगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

जमशेदपुर : विभिन्न सूत्रों से सूचना मिली है कि सरकार कीे महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” का फॉर्म शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भरने तथा जमा करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है । विभाग द्वारा उक्त योजना हेतु कोई भी फॉर्म अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, केवल मात्र विभागीय संकल्प (Notification) ही प्राप्त है, और न ही सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के द्वारा किसी प्रकार के फॉर्म का वितरण अथवा प्रचार किया गया है ।

भविष्य में विभाग से सूचना अथवा फॉर्म प्राप्त होने पर उक्त योजना से संबंधित फॉर्म का वितरण निःशुल्क किया जाएगा ।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना’ झारखण्ड सरकार की महत्वकांक्षी योजना है । यदि जिला प्रशासन को इस योजना के नाम पर गलत प्रचार एवं किसी के द्वारा अवैध फॉर्म वितरण की कालाबजारी की सूचना प्राप्त होती है तो कृत कार्रवाई के लिए सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

About Author