Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बिग ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन चार स्कूली छात्रों को धक्का मारकर फरार, तीन गंभीर रूप से घायल

चाईबासा के घाघरी गांव के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय के चार साइकिल सवार छात्रों को धक्का मार कर भाग गया। जिसमें तीन छात्रों को गंभीर चोट लगी है । चारों छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद घाघरी गांव होते हुए अपने घर घर जा रहे थें। जिसमे कुस्तुईया, खूंटा और खनकी गांव का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सराइकेला की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार में काले रंग का अज्ञात चार पहिया वाहन ने घटना को अंजाम देकर चक्रधरपुर की ओर फरार हो गया। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को फोन कर चारों घायल छात्रों को सदर अस्पताल लाया गया। यहां चारों का इलाज चल रहा है । छात्रों ने बताया कि वह मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र हैं। जिनका नाम कृष्णा तियू, चोंगो तियु, विन्दा पूर्ति दसवीं के छात्र हैं। और विरसा तियू बारवीं का छात्र है।

About Author