Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी – गणेश महाली

सरायकेला: भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री विजय महतो की अध्यक्षता में “गांव चलो अभियान” की अति महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री श्री नंदजी प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बड़कुवर गागराई ,प्रदेश प्रवक्ता जे.बी तुबिद,वरिष्ठ नेता गणेश महाली,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज चौधरी,वरिष्ठ नेता श्री सुनील श्रीवास्तव,श्री रमेश हंसदा के साथ-साथ प्रखंड/मंडल के अध्यक्ष गण एवं इस कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित रहे।

सरायकेला खरसावां भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि को लेकर आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएंगे। इस अभियान से कार्यकर्ता और नेता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जानकारी देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए गांव के लोगों से समर्थन मांगेंगे।

About Author