Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

BREAKING NEWS : चाण्डिल की बाना गाँव में हाथियों का आतंक, वन विभाग मौन…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

SERAIKELLA : चाण्डिल वन क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 11 बजे बाना गाँव में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला। इस बार तीन हाथियों का झुंड सीधे गाँव में घुस आया और बुजुर्ग अर्जुन सिंह के घर पर हमला कर दिया।

गनीमत रही कि किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह की सूझबूझ से पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने रात भर पहरा देते हुए पटाखे फोड़कर हाथियों को जंगल की ओर भगाने की कोशिश की।

हालांकि, चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। हाथियों के इस उत्पात से लोग पूरी रात दहशत में रहे।

गाँव के कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने घर में रखा धान और अनाज बेच दिया, ताकि इससे हाथी आकर्षित होकर उनके घर को नुकसान न पहुंचाए। जानकारों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड भोजन की तलाश में गाँव की ओर रुख कर रहा है।

पिछली रात भी एक बुजुर्ग ग्रामीण बाल-बाल बचे थे, और अब पुनः हाथियों का लौटना चिंताजनक संकेत है। यदि वन विभाग जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

About Author