Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा// नक्सलियों ने गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, नक्सलियों ने किया भारत बंद का ऐलान

आज भारत बंद है। यह बंद भाकपा माओवादिसों ने बुलाया है। माआवादियों की इस बंदी को लेकर राज्य अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में इस बंदी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को खुफिया विभाग से सूचना मिली है कि बंद के दौरान नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में हमला कर सकते हैं, इसलिए पुलिस अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

गुरुवार की देर रात बंद शुरू होते ही नक्सलियों ने देर रात हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर गोयलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेलवे पटरी को उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ऐतिहातन शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस को महादेवशाल स्टेशन पर रोका गया है। बाद में ट्रेन को गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया।

इतना ही नहीं नक्सलियों ने डेरंवा स्टेशन के पास अप लाइन पर बैनर लगा रखा था। बैनर टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में फंसकर आगे भी निकल गया और इसकी जानकारी किसी को नहीं चली। पटरी उड़ाने की घटना पोल संख्या 356/29 ए और 31 ए के बीच थर्ड लाइन में हुई है।

About Author