Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन की PLFI ने किया आग के हवाले, बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

Chaibasa : जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगालबेडा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. घटना रविवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है.

पीएलएफआई उग्रवादियों की एक टुकड़ी तालाब कार्य स्थल पर पहुंची और पोकलेन को आग के हवाले कर दिया जिससे पोकलेन पूरी तरह जल गया है.

पोकलेन मशीन में आग के हवाले किए जाने की खबर पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूछताछ में जुट गई है.

पीएलएफआई उग्रवादियों ने पोकलेन जलाने के बाद घटना स्थल पर एक बैनर छोड़ा है. इस बैनर के माध्यम से पीएलएफआई उग्रवादियों ने घटना की जिम्मेवारी भी ली है. जिसमें लिखा गया है कि “संगठन से संपर्क किए बगैर कार्य किए जाने पर फौजी कारवाई करेगी”. इस घटना के बाद से लोग डरे सहमे हुए हैं. तालाब निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भी भाग गए हैं.

पीएलएफआई उग्रवादियों के द्वारा लगाए गए बैनर से लगता है कि यह मामला लेवी से जुड़ा हुआ है. इस क्षेत्र में कार्य करने के नाम पर भाकपा माओवादी हो या पीएलएफआई उग्रवादी संगठन दोनों ही लेवी चाहते हैं. लेवी नही मिलने पर संगठन द्वारा निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों एवं मशीनों को आग के हवाले कर दिया जाता रहा है.

About Author