Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनगर के बारीडीह में छःऊ नृत्य, शिव भक्तों ने रजनीफुड़ा में दिखाई हठभक्ति

राजनगर प्रखंड के बारीडीह में रोहिणी नक्षत्र के शुभ अवसर पर सोमवार को शिव शक्ति क्लाब की ओर से छःऊ नृत्य एवं रजनीफुड़ा का आयोजन किया गया। रजनीफुड़ा अनुष्ठान में कई भक्तों ने अपनी गाल पर पतली लोहे की छड़ को दोनों गालों पर आर पार कर अपनी हठभक्ति का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने गणेश वंदना ,महिषासुर वध, हर पार्वती , कृष्ण लीला , अभिमन्यु युद्ध , हरिश्चंद्र , सिद्धू कानू पर आधारित छःऊ नृत्य कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

प्रसिद्ध छःऊ नृत्य दलों के उस्ताद तेतलो जंगलमय युव कल्याण छःऊ नृत्य समिति पुरुलिया उस्ताद – समापदो महतो एवं कोचाहातु शिशु कल्याण छःऊ नृत्य समिति पुरुलिया उस्ताद वृंदावन कुमार की ओर से छःऊ का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास के गांव एवं दूर दराज के हजारों दर्शकगण पहुंचे थे। रजनीफुड़ा आयोजन किया गया था मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को बेहद कष्ट देने वाली परंपरा है।

विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद मनोकामना पूर्ण होने पर शिवभक्त ने अपनी दोनों गाल पर लोहे के पतली छड़ से आर पार कर है हठ भक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष – रविंद्र महतो , सचिव- लाखपति महतो , कोषाध्यक्ष- संदीप महतो , सदस्य – राजकुमार , अरुण लखिन्द्र, बलदेव , राधा ,डॉक्टर , सिकरा , लखन , कैलाश , विनोद , संतोष , सुनील , गोपाल , रिदा, बुद्धेश्वर , धीरेंद्र , भुवनेश्वर , नरेंद्र , वीरेन , सोना , विनोद , शरद , भारत, राजेश , राकेश , कृष्णा , विकास, राजा , सुबोध ,लाल बाबू , जगपोसी , मिथुन, बोजीनाथ, शंकर ,मोतीलाल ,विशाल ,मंगल, अकलु , बेदनाथ, आकाश, किरात ,अनुकूल एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

About Author