Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ED के पत्र का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भेजा जबाब :-

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए पत्र का सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया है। सीएमओ का कर्मी गुरुवार को पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा।

पत्र में क्या लिखा गया है, अब तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पायी है और सीएमओ कर्मी ने इस बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को फिर बीते 22 जनवरी को फिर से समन भेजा था। ईडी ने सीएम को पत्र भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा है। गौरतलब है कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी के अधिकारियों ने सीएम आवास में एक अलग कमरे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में पूछताछ की थी।

Chief Minister Hemant Soren sent a reply to ED’s letter : –

About Author