Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डीसी और एसपी के संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

चाईबासा।शुक्रवार,12 जुलाई पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम-2024 के तदर्थ जिला अंतर्गत बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के निमित्त जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा आगामी 17 जुलाई को निर्धारित त्योहार के निमित्त विधि व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था, इस अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस का समय एवं रूट चार्ट, पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावे सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप/फेसबुक/ट्विटर आदि पर प्रसारित हो रहे सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त संदर्भ में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बैठक में सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार आयोजन के निमित्त थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में प्राप्त समस्या/शिकायत का स्थानिक निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दिन शांति पूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा शांति समिति की बैठक में परंपरागत तौर पर त्योहार के आयोजन को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में सिविल सर्जन को त्योहार के दिन चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति तथा सभी एंबुलेंसों को ड्राइवर सहित क्रियान्वित रखने तथा क्षेत्र अंतर्गत बिजली एवं पानी की व्यवस्था को तंदुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस के मार्ग में रोशनी की व्यवस्था करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय के साथ संपूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।उक्त बैठक में अपर उपायुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, सहायक समाहर्ता श्री अर्णव मिश्रा(भा.प्र.से), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) श्री शुवेन्दु, अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, संलग्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Author