Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा साक्ची थाना परिसर स्थित जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौक- चौराहों में अधिष्ठापित सीसीटीवी से सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था संधारण का उन्होंने जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें।

विधि व्यवस्था से सम्बन्धी सूचनाओं को तत्काल अपने वरीय को भी अवगत कराएं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिटी एसपी मुकेश लुणायत एवं एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा से शहरी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाले जा रहे विसर्जन जुलूस की जानकारी ली। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर से अबतक विसर्जित की गई प्रतिमा एवं विसर्जन को शेष प्रतिमा की जानकारी लेते हुए मौजूद पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

About Author