Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन ‘मतदाता जागरूकता रथ’ के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

सरायकेला : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन ‘मतदाता जागरूकता रथ’ के माध्यम से ऑडियो-वीडियो क्लिप का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को विधान सभा चुनाव में ईवीएम/वीवीपैट का प्रयोग कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरायकेला प्रखंड के सिनी पंचायत में मोहितपुर पंचायत में मुरूप पंचायत में, एवं कमलपुर पंचायत में ईवीएम व वीवीपैट का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ऑडियो/वीडियो द्वारा मतदाताओं को ईवीएम/वीवी पैट की खूबियों की जानकारी देते हुए इसके माध्यम से वोटिग करने के तरीके से अवगत कराया गया।

साथ ही मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। इस दौरान दिव्यांग मतदाता एवं महिला मतदाताओं के लिए भी जागरूकता से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाए गए। साथ ही मतदान का अधिकार और ईवीएम के माध्यम से मतदान कैसे करें, इसकी जानकारी हिदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में दी गई। एलईडी के माध्यम से लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें वोट की महत्ता से अवगत कराया गया और उससे जुड़े अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

नए मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित किया गया। नए मतदाताओं को बताया गया कि अपने मतदान केंद्र पर सर्वप्रथम मताधिकार का प्रयोग करने पर उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वीडियो क्लिप प्रदर्शित कर लोगों को बताया गया कि वीवीपैट बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम करती है और वोटर के मन में उत्पन्न हर शंका का समाधान करती है। साथ ही वीडियो क्लिप दिखाकर आम नागरिक को बताया गया कि कोई भी नागरिक सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है।

About Author