Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पहले अटल जी, अब लालकृष्ण आडवाणी की बारी मोदी सरकार ने अब तक 7 विभूतियों को दिया भारत रत्न

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने दस वर्षों का कार्यकाल समाप्त करने वाली है। इस दौरान इसने अब तक 7 विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया है। इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हुई थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की थी।

अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के लिए भारत रत्न की घोषणा की है।आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जिन सात विभूतियों को भारत रत्न से नवाजा है उनमें से तीन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख और लाल कृष्ण आडवाणी उनमें शामिल हैं। वहीं, देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी को भी यह सम्मान दिया गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्पूरी ठाकुर के लिए भी भारत रत्न की घोषणा की है, जो कि समाजवादी नेता रहे हैं।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी सरकार ने भूपेन हजारिका को संगीत के क्षेत्र में में उनके योगदान के लिए भारत रत्न दिया है। वहीं, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा और उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्हें भी यह सम्मान दिया गया है।आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जिन सात लोगों को यह सम्मान दिया हैं उनमें से चार को मरणोपरांत दिया गया

About Author