Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षदों ने बीडीओ से की पीडीएस डीलरों की शिकायत, कहा डीलरों की मनमानी से उपभोक्ता हो रहे परेशान

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के पीडीएस डीलरों की मनमानी को लेकर पूर्व पार्षदों ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है. इसके माध्यम से पार्षदों ने बताया कि विगत कई महीनो से उनके क्षेत्र के पीडीएस डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है. किसी महीने में दिया जा रहा है तो किसी महीने में नहीं दिया जा रहा है।

पार्षदों ने बताया कि उपभोक्ता जब खाद्यान्न से सम्बंधित पूछताछ करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि जहां जाना है आप जाइए. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. डीलरों के मनमानी की शिकायत उपभोक्ता उनके पास लेकर पहुंचते हैं, जब उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर डीलरों से पूछताछ करते हैं तो उनकी बातों को भी अनसुना कर दिया जाता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले पर संज्ञान लेते हुए इसमें मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सुधीर सिंह, पूर्व पार्षद नथुनी सिंह, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, और पूर्व पार्षद मनोरमा देवी शामिल थी।

About Author