Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायत्री परिवार का 57 वां रक्तदान शिविर संपन्न

जमशेदपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल का 57 वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रांगण में संपन्न हुआ । जिसमें कुल 204 यूनिट रक्त संग्रह हुआ ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे से विश्व कल्याण हेतु गायत्री महायज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ । जिसके बाद उपस्थित मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार जिला विकास आयुक्त(DDC) पूर्वी सिंहभूम के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर बैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । DDC ने अपने संबोधन का गायत्री मंत्र से शुभारंभ करते हुए कहा कि मैं स्कूल काल से ही गायत्री परिवार में अपने दादी के सानिध्य में जुड़ा हुआ हूं और आज भी प्रत्येक दिन की शुरुआत मेरा गायत्री मंत्र से ही होता है ।

गायत्री परिवार के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आज के रक्तदान शिविर से प्रभावित हो कर DDC महोदय ने स्वयं रक्तदान किया ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ झारखण्ड़ के प्रांतीय समन्वयक श्री ताराचंद्र अग्रवाल जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा ।

About Author