Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित किया और राज्यवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की

जमशेदपुर में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित किया और राज्यवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की.स्वास्थ्य मंत्री पत्नी के साथ पहली सोमवारी के दिन कदमा के रंकिणी मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान मंदिर में मौजूद पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी को पूजा कराई. मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया.अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है.भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं.सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।

About Author