Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध जागरूकता शिविर आयोजित

सरायकेला-खरसावां, 27 अगस्त, 2026, गुरुवार(भाग्य सागर):

नालसा की मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के संबंध में सरायकेला एवं कुचाई प्रखंड में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को वन्यजीवों के साथ होने वाले संघर्ष की रोकथाम, उससे बचाव तथा प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अन्य उपचारात्मक उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को जंगली जानवरों से होने वाले संघर्ष की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सर्पदंश जैसी घटनाओं में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने और संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
यह भी बताया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में प्रभावित व्यक्तियों को तथा मृत्यु होने की स्थिति में पात्र परिवार के सदस्यों को सरकार के लागू नियमों के अनुसार मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य सहायता प्रदान की जाती है।
शिविर में उपलब्ध कानूनी सहायता, सरकारी मुआवजा एवं राहत संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी घटना को गंभीरता से लें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बिना विलंब उचित चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहायता प्राप्त करें।

इस अवसर पर पैरा-लीगल वालंटियर्स तरामणी बांदिया एवं जोशना महतो सहित अन्य पैरा-लीगल वालंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने में सहयोग किया।

About Author

Leave a Reply