Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ICHAGARH : सरायकेला में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत लेपाटाड़ गांव में डोर-टू-डोर कार्यक्रम आयोजित…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसावां जिला में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय जिला विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 3 मई 2026 को लेपाटाड़ गांव में डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के सचिव तौसिफ मेराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान एक अनाथ बच्ची स्नेहा सिंह मुंडा एवं आभा सिंह मुंडा, जिनके पिता स्वर्गीय कमल सिंह मुंडा हैं, का आवेदन प्राप्त कर उन्हें पालन-पोषण योजना से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, ताकि उन्हें आवश्यक लाभ मिल सके।

साथ ही, ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह पहल समाज के वंचित वर्गों तक न्याय एवं अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

Leave a Reply