Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इचागढ़: उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़


जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरो पंचायत के खीरी गांव में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है, इसमें आरोपी सदानंद महतो मौके से फरार रहा, परंतु टीम द्वारा लगभग 180 पेटी अवैध शराब तथा दो वाहन समेत भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त सामान पंचिंग मशीन, रैपर तथा खाली बोतल बरामद किए गए हैं।

उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने उत्पाद भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि इचागढ़ थाना क्षेत्र के खीरी गांव में सदानंद महतो के घर पर शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित हो रही है, इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की छापामारी टीम का गठन किया गया था, जिसमें हुए स्वयं इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।टीम में उत्पाद निरीक्षक अखिलेश्वर कुमार एवं अन्य शामिल रहे ।टीम द्वारा सदानंद महतो के घर पर पहुंच कर तलाशी ली गई तो 180 पेटी (1620 लीटर )अवैध शराब बरामद किया गया, जिनका बाजार मूल्य लगभग 13 लाख के आसपास है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापामारी के दौरान एक स्विफ्ट कार (संख्या जेएच05 डीएफ/ 4953) एक पिकअप वैन (संख्या जेएच01 एवाय/ 1173)बरामद किया गया है ।इसके अलावा कमरे की तलाशी के क्रम में पंचिंग मशीन, खाली बोतल, रैपर एवं सिंटेक्स के दो टंकी जप्त किया गया है।

जानकारी हो कि उत्पाद विभाग के इस छापामारी से अवैध शराब कारोबारी में जहां हड़कंप है वही इस मामले में आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने से विभाग की इस कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरो पंचायत के खिरी गांव तिरुलडीह थाना क्षेत्र से काफी नजदीक है। बताया जाता है कि सदानंद महतो ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मनरेगा के रोजगार सेवक हैं ,परंतु इसका पुष्टि नहीं हुई है।

About Author