Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान दल रवानगी की तैयारियां तेज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग, जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

# मतदान दिवस 25 मई 2024

09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला में 25 मई को मतदान होना है । मतदान दल 24 मई को रवाना किए जाएंगे जिसकी तैयारियां मिशन मोड में चल रहीं है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार सामग्री कोषांग की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे । मतदानकर्मियों के लिए तैयार किए जा रहे सामानों की पैकेजिंग को देखा, पैकेट में मौजूद सामानों की जानकारी ली, सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी । उन्होंने चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी की अनुदेश पुस्तिका, ईवीएम की अनुदेश पुस्तिका, विभिन्न प्रकार के प्रपत्र, स्टेच्यूरी एवं नन स्टेच्यूरी पैकेट के लिफाफे, पेन, पिन, अमिट स्याही, मेटल सील, विभिन्न प्रकार के पोस्टर तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का मिलान किया। इसके साथ ही विधान सभावार निर्मित पैकेट आदि की भी जांच की तथा तय समय में तैयार करने कि निर्देश दिए ।

अंतिम 72 घंटे महत्वपूर्ण, वाहनों के जांच की करें गहन निगरानी

जिला नियंत्रण नियंत्रण कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मियों के उपस्थिति की जांच की । साथ ही नियंत्रण कक्ष से एफएसटी, एसएसटी के कार्यों के पर्यवेक्षण को लेकर निर्देशित किया। उन्होने कहा कि मतदान के पहले अंतिम 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, स्थाई चेकनाका के माध्यम से की रही वाहन जांच पर गहन निगरानी रखें । किसी भी सूचना को उड़नदस्ता दल से संपर्क कर तत्काल साझा करें। मतदान दल रवानगी एवं मतदान के दिन नियंत्रण कक्ष की क्या जिम्मेदारी होगी इसपर दिशा-निर्देश दिए।

About Author