Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली 21 अप्रैल को, तैयारी जोरों पर…

इंडिया गठबंधन कि न्याय उलगुलान महारैली रांची स्थित प्रभात तारा मैदान मे 21 अप्रैल को आयोजित कि गई है, इसको लेकर जिला झामुमो कि एक बैठक सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन सभागार मे आयोजित कि गई. जहा विधायक रामदास सोरेन ने कहा जमशेदपुर से 20 हजार लोग रांची जायेंगे और बड़ा उलगुलान होगा ।

वही बैठक का नेतृत्व विधायक रामदास सोरेन ने किया, बैठक मे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे, ज्ञात हो की इंडिया गठबंधन के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कों केंद्र सरकार ने सोची समझी साजिस के तहत फ़साने का काम किया है और इसे इंडिया गठबंधन और झामुमो नहीं बर्दाश्त करेंगी।

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष कों फसाया है, और उनके खिलाफ अभी भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है जिससे यह साबित होता है कि हेमंत सोरेन निर्दोष है, और इसी कारण से इस महारैली का आयोजन किया गया है, वहीँ जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इसपर विचार कर रहीं है, साथ ही कहा कि पार्टी के कैडर कों ही पार्टी टिकट देगी….

About Author