Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा को लेकर निरीक्षण

*प्रखंड- मुसाबनी* झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा प्रखंड अन्तर्गत पांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और उपस्थित शिक्षकों को परीक्षार्थियों के सुविधा हेतु आवश्कता अनुसार दिशा-निर्देश दी गई। पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, मुसाबनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चापड़ी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माटीगोड़ा, शिवलाल उच्च विद्यालय मुसाबनी, एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनाशोल, मुसाबनी का निरीक्षण किया गया। उक्त सभी केन्द्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, पार्किंग, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था की जांच की गई तथा परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को परीक्षा कक्ष में प्रकाश, बैठने, पीने के पानी एवं साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्थापित समस्त शौचालय को दुरुस्त करते हुए साफ-सफाई कराने एवं परीक्षा के दौरान नियमित रूप से दो से तीन बार साफ सफाई कराने के निर्देश भी दी गई। सीसीटीवी से की जांच की गई जिसमें केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी पर नजर रखने की निर्देश दी गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान नकल कराने अथवा किसी भी छात्र, छात्रा के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी पेपर देते हुए पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दी गई। परीक्षा केंद्र पर तैनात कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं आएगा। केंद्र पर परीक्षा में जितने कक्षों की आवश्यकता है, उतने कक्षों को खोला जाएगा। शेष कक्ष सील रखने का निर्देश दी गइ। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल परीक्षा कक्ष में लिफाफे में रखते हुए सील करने की कार्यवाही करने का निर्देश दी गई। इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author