Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इप्टा ने नाटक के जरिए किया फाइलेरिया के प्रति आगाह

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की चाईबासा शाखा के रंगकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टोंटो के सौजन्य से अपने नाटक फाइलेरिया भगाओ, जीवन बचाओ के माध्यम से झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के टोंटो हाट बाजार में लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक किया।

जुलियानी ने हो गीत सुना कर दर्शकों का मन मोह लिया। शीतल बागे द्वारा निर्देशित इस नाटक में अभिनय किया है तरुण मुहम्मद, विक्रम राम, राजू प्रजापति, सीता पूर्ति, जुलियानी कोड़ा और आशना। नाटक के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमित कच्छप ने लोगों को फाइलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर जिला स्तर से पीरामल के प्रभास रंजन और अभिषेक गुप्ता उपस्थित थे।

About Author