Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

15 नवम्बर को आज झारखण्ड हुए 24 वर्ष के और आज राज्य की मुख्य त्योंहारों के बारे में जाने….

Ranchi : ध्यान रहे कि आज आज कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र दिवस भी है और आज गुरु नानक जयंती है तथा आज ही बिरसा मुंडा की जयंती भी है ।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स ऐप में अपने आधिकारिक साईट पर साझा किया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत के विरोध उलगुलान का बिगुल फूंक कर उन्होंने ज़न चेतना जागृत की। मातृभूमि और आदिवासी समाज के अस्मिता की रक्षा के लिए किया गया उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि आइए, जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और एक सशक्त, स्वाभिमानी समाज बनाने का संकल्प लें।

वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। और आज के दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बेहद खास महत्व बताया गया है और कार्तिक पूर्णिमा तो सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है क्योंकि इस दिन गंगा स्नान भी होता है, साथ ही गुरु नानक जयंती भी है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर यानी आज है। बता दें कि चुटिया के केतारी बागान इलाके में स्वर्णरेखा नदी तट पर इक्कीसो महादेव मंदिर में मेला का आयोजन किया जाएगा।

यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। कई श्रद्धालु परिवार के सदस्यों के साथ श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण भी करेंगे। छठ महापर्व का व्रत धारण करनेवाले भी नदी में स्नान के बाद ही पूजा और दान करेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान वेंकटेश्वर अपने भक्तों के आवास पर वैष्णव रूप में विराजते हैं। प्रभु मृत्यु लोक के प्राणियों का कल्याण करते हैं। भगवान को भक्त पीला फूल अर्पित करेंगे। वहीं शास्त्र में वर्णित है कि श्री नारायण का तुलसी दल के साथ एक हजार नामों का सहस्त्रार्चन कल्याणकारी होता है।

About Author