Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पत्रकार दुर्गेश का हो नि:शुल्क ईलाज,गिरफ्तार हों आरोपी -AISMJWA,बिष्टुपुर थाने और अस्पताल में जुटे पत्रकार


जमशेदपुर:आज बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खाऊ गली के समीप ब्रदर्स चाप दुकान के पास कुछ युवकों ने न्यूज पोर्टल सोशल भारत के पत्रकार दुर्गेश कुमार पर हमला कर दिया.घटना के बाद घायल अवस्था में ही पत्रकार बिष्टुपुर थाना पहुंचा,जहां लिखित शिकायत के बाद ईलाज के लिए पत्रकार को टीएमएच लाया गया है.

घटना की जानकारी मिलने पर AISMJWA के शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह,रॉबिन भुल्लर,केडी श्रीवास्तव और अन्य पत्रकार पहले TMH पहुंचे जहां उन्होंने घायल पत्रकार और उसके एक साथी से घटना की जानकारी ली.इसके बाद सभी बिष्टुपुर थाना पहुंचे,जहां थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में ओडी अफसर से मामले की पूरी जानकारी ली.इस घटना से जमशेदपुर के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया है.


इधर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने ट्विटर पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट कर डीआईजी और झारखंड पुलिस को भी टैग किया है.उन्होने कहा है कि जमशेदपुर में आए दिन पत्रकारों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं और इसका हम सभी एकजुट होकर विरोध करेंगे.
ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह और अन्य सभी पत्रकारों ने घायल पत्रकार का TMH में नि:शुल्क ईलाज करवाने की भी मांग की है.विनोद सिंह ने कहा कि यहां रामगढ़ और चाईबासा के माईंस एरिया के पत्रकारों तक का नि:शुल्क ईलाज हो रहा है लेकिन जमशेदपुर जहां कि टाटा कंपनी की नींव रखी गई है वहीं के पत्रकारों से भेदभाव किया जाता है.उन्होने बीते दिनों पत्रकार विनोद दास के एमजीएम अस्पताल में हुए निधन को याद करते हुए कहा कि अगर उनका नि:शुल्क और बेहतर ईलाज होता तो वह हमारे बीच जरूर रहते.

About Author