Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दो चरणों में होगा ईवीएम का रैंडमाइजेशन

# POLL DAY 25 MAY 2024

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकसभा चुनाव निर्वाचन संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक कदम जिला प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे हैं । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की गई । बैठक में ईमीएम का रैंडमाइजेशन, आचार संहिता का अनुपालन, प्रचार सामग्रियों का प्री सर्टिफिकेश, निर्वाचन व्यय का पंजी संधारण एवं कोषांग को प्रतिवेदन, बूथ रिलोकेशन प्रस्ताव, कलस्टर पर इंटरमीडिएट स्ट्रॉग रूम आदि की जानकारी दी गई ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दो चरणों में ईवीएम का रैंडमाइजेशन किया जाएगा । उन्होने बताया कि ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन 24 अप्रैल तथा दूसरा 10 मई को होगा। पहले रैंडमाइजेशन में विधानसभावार ईवीएम सेट चिन्हित कर लिए जाएंगे वहीं दूसरे रैंडमाइजेशन में बूथवार आवंटित किये जाएंगे । तत्पश्चात ईवीएम को एलबीएसएम एवं को-ऑपरेटिव कॉलेज के डिस्पैच सेंटर पर प्रोटोकॉल के तहत पहुंचाया जाएगा । एलबीएसएम कॉलेज को बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र तथा को-ऑपरेटिव कॉलेज को जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी व जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर बनाया गया है ।

बैठक में जानकारी दी गई कि डिस्पैच सेंटर से सभी ईवीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कलस्टर पर 24 मई को पहुंचाते हुए इंटरमीडिएट स्ट्रॉंग रूम में पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी में रखा जाएगा । तत्पश्चात 25 मई मतदान दिवस को पोलिंग टीम कलस्टर से पैदल बूथों तक पहुंचेगी । डिस्पैच सेंटर स्थित स्ट्रॉंग रूम, कलस्टर स्थित इंटरमीडिएट स्ट्रॉंग रूम व मतदान दिवस को मॉक पोल के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी प्रोटोकॉल के तहत उपस्थित रहने की बात कही गई । वहीं एक बूथ के रिलोकेशन को लेकर बढ़ाये गए प्रस्ताव की भी जानकारी दी गई ।

एम.सी.सी एवं एम.सी.एम.सी कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता के अक्षरश: अनुपालन करने, प्रचार सामग्रियों का प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराये जाने की बात कही। साथ ही सभी को निर्वाचन व्यय का पंजी संधारण के संबध में भी अवगत कराया गया । नॉमिनेशन के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपने अपने स्तर से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करेंगे।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य उपस्थित थे ।

About Author