Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां में संजय नदी पर चेक डैम निर्माण और पिछले दिनो भारी बारिश से फसलो के नुकसान का किसानों को मुआवजा की मांग पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को सौपा ज्ञापन

खरसावां प्रखंड के चिलकु पंचायत के कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान ने भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जी को एक लिखित पत्र दिया। उसमें उल्लेख किया गया है की खरसावां, खुटपानी, क्षेत्र के संजय नदी पर चेक डैम बांध निर्माण एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिन भारी बारिश से किसानों की काफी फसल क्षति हुई है किसानों के सरकार के ओर से मुआवजा दिया जाए ।

चेक डैम बन जाने से हर खेत तक पानी पहुंच सके जिसमें खुटपानी, खरसावां प्रखंड के सैकड़ो गांव के किसान परिवार इसके लावा विन्त होंगे कृषि मंत्री पदभार लेने के बाद खरसावां पहली बार पहुंचने पर इस कार्यक्रम में सुशील सारंगी एवं विश्वजीत प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से किसान खुशहाली पिक्चर फ्रेम मोमेंटो देकर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को सम्मानित किया।

About Author