Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुक्ति संस्था ने 31 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से किया अंतिम संस्कार

राँची : मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी तट पर 31 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया. संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. फिर सभी शवों को मुखाग्नि दी. नौ सालों से लवारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही संस्था कई दिनों से इन शवों के दाह संस्कार की तैयारी कर रही थी. रिम्स में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मोर्चरी में पड़े सभी शवों को ट्रैक्टर से जुमार नदी तट पर लाया गया. इनमें से कई शव गल गये थे. इसलिए उन शवों को प्लास्टिक में सील कर दिया गया था. इसके बाद जुमार नदी के तट पर एक साथ 31 चिता सजाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. गौरतलब है कि संस्था ने अब तक 1754 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया है।

About Author