Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

दिल्ली पुलिस द्वारा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कोभेजा गया नोटिस नोटिस

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का छेड़छाड़ किया गया फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. जिसे लेकर दिल्ली पुलिस के द्वारा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नोटिस भेजा गया है. भेजे गए नोटिस में दो मई की सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस स्पेशल के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है. साथ उन्हें अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने को कहा गया है, जिसका कथित इस्तेमाल ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है. राजेश ठाकुर को यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत भेजा गया है.

About Author