Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संतोष थापा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सरायकेला पुलिस को एक और बडी सफलता हाथ लगी है। दोपहर में कुख्यात अपराधी गुड्डू पांडेय और राकेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब एक और कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर संतोष थापा की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोष थापा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत को संतोष थापा के दिल्ली में छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एसपी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली भेजा गया जिसमें इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

About Author