Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आज रामनवमी पर करें राम चंद्र जी की आरती का पाठ

Ram Navami 2026, Shri Ram Aarti Lyrics: आज 27 मार्च 2026 को रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर भगवान राम की आरती का पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्. रामनवमी के अवसर पर इस आरती का गायन करने से प्रभु राम की कृपा होती है और घर में सुख शांति मिलती है. यहां पढ़ें भगवान रामजी की पूरी आरती.

श्री राम आरती (Shri Ram Aarti Lyrics)

आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।
धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।

सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग वैदेही राजैं ।।
कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।

शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।
नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं

भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।
सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।

खेल खेल महु सिंधु बधाये । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।
दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।

देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।
कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।

देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।
आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।

कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।
सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।

 

धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।
राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।

About Author

Leave a Reply