Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व पर्यावरण दिवस पर बस्ती विकास समिति ने वृहद वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर बस्ती विकास समिति की ओर से वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। बुधवार को बस्ती विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान चंदन एवं अशोक जैसे दर्जनों औषधीय एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वहीं, समिति की ओर से इन पौधे के देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय सदस्यों को दी गयी। इस अवसर पर बस्ती के विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि भारत समेत पूरा विश्व पर्यावरण बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हमें भावी पीढ़ी के भविष्य की चिंता करते हुए पर्यावरण दिवस के साथ अपने जीवन के विशेष दिन पर पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि बस्ती विकास समिति के द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर व्यापक अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें 7 जून को पांडेय मैदान, बारीडीह एवं 8 जून को आर्चरी मैदान, बर्मामाइंस में पौधारोपण शामिल है। खेमलाल चौधरी ने बताया कि गुरुवार को बस्ती विकास समिति के द्वारा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में पर्यावरण प्रेमियों के बीच पांच सौ तुलसी पौधे का वितरण किया जाएगा। ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता की हुई शुरुआत: युवा पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बस्ती विकास समिति की ओर से ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

इस प्रतियोगिता में ‘पर्यावरण चुनौती एवं समाधान’ विषय पर 5 वर्ष से 8 वर्ष एवं 8 वर्ष से 11 वर्ष की आयु वाले बच्चे-बच्चियां भाग लेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजन के प्रभारी कमलेश सिंह ने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से 7 जून, (शुक्रवार) रात्रि 8 बजे तक पेंटिंग की कॉपी व्हाट्सएप पर भेजने की अपील की है। जिसके लिए 9431373471/ 7004650614 नबंर जारी किया। 9 जून को दोनों आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को भालूबासा स्थित शीतला माता भवन सभागार में समारोहपूर्वक पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र के साथ पुरुस्कृत किया जाएगा। वहीं, भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को 9 जून को पेंटिंग के साथ समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से ऑनलाईन पेंटिंग प्रतियोगिता में जुड़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करने की अपील की है। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह, बस्ती विकास समिति के कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, विक्रम चंद्राकर, बोलटू सरकार, परमजीत श्रीवास्तव, एन के ओझा, कामेश्वर साहू, कृष्णा यादव, उमेश गिरी समेत दर्जनों अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

About Author