Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नए पाइपलाइन से कनेक्शन देने विरोध : आदित्यपुर सालड़ीह बस्ती में

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13 सालडीह बस्ती आशियाना चौक के पास पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को नए पाइप लाइन से कनेक्शन दिए जाने का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया. इसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री चंपई सोरेन से गुहार लगाई गई थी मंत्री द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त स्थल तक पानी पहुंचाया जाए.

Advertising-

इसी समस्या को लेकर बुधवार सुबह जब नगर निगम के अधिकारी पाइप लाइन बिछाने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पार्षद नील पदमा विश्वास के नेतृत्व में का विरोध किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर सालड़ीह बस्ती के अंतिम हिस्से में पुराने पाइपलइन से जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी.नगर निगम द्वारा पाइप लाइन कनेक्शन कार्य का विरोध करने पर तत्काल काम रोक दिया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नए कनेक्शन देने से उन्हें पानी नहीं मिलेगा, यहां अधिकांश लोग पेयजल की समस्या से पहले से ही जूझ रहे है. मौके पर मौजूद नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान और अन्य कर्मचारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा

Advertising

जिसे देखते हुए तत्काल काम पर रोक लगा दी गई है.नगर निगम सख़्ती से करेगा सर्वे, होगी कार्रवाई
इधर पाइपलाइन बिछाई जाने के विरोध के बाद कार्य को स्थगित करते हुए नगर निगम द्वारा अब सालड़ीह समेत आसपास के क्षेत्र में पानी के अवैध कनेक्शन की जांच की जाएगी. इसके अलावा होल्डिंग टैक्स की भी जांच होगी .नगर निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि बिना वैध कनेक्शन के पानी लेने वाले लोगों और बिना होल्डिंग नंबर के रह रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी.

About Author