Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पीएम मोदी 15 सितंबर को आएंगे जमशेदपुर, झारखंड को देंगे तीन वंदे भारत की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं. पीएम इस दौरान तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगें.झारखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर के दौरे पर आने वाले हैं. वे टाटानगर रेलवे स्टेशन से नये वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करेंगे. तीन वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत होगी. इसके तहत टाटा पटना, टाटा बरहमपुर (ओडिशा) और देवघर बनारस वंदेभारत ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखायेंगे. इसको लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से ही सारी ट्रेनों को पीएम मोदी हरी झंडी दिखायेंगे।

किन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी ?

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर टाटा बरहमपुर ट्रेन और प्लेटफार्म नंबर 3 से टाटा पटना ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. देवघर बनारस वंदेभारत ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी पीएम मोदी दिखायेंगे. अब तक इसका पूरा रूट लिखित तौर पर नहीं आया है. पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा पहुंचे. मिश्रा के साथ डीआरएम चक्रधरपुर अरुण जे राठौर, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं

जीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अब तक पीएम मोदी का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है. राउरकेला रुट से टाटा से बरमपुर ट्रेन चलेगा. वहीं, चांडिल और पुरुलिया होकर टाटा से पटना वंदेभारत ट्रेन चलाया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन को लेकर अभी लिखित तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन तैयारी करने को कहा गया है और इस निमित वे इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये है।

पीएम के आने को लेकर तैयारी शुरू

मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम की अधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने उनके आगमन को लेकर तैयारी करने को कहा है. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम टाटानगर स्टेशन से होगा और स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से ही हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम है. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उस दिन ट्रेन का परिचालन रोका जायेगा. ट्रेन का परिचालन सामान्य तरीके से ही होगा, लेकिन हम लोग चाहते है कि कार्यक्रम भी सुचारु रुप से होगा.

About Author