Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डीएवी में बैसाखी व डॉअंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन

चाईबासा : स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी व संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षक विवेकानंद मिश्रा ने बैसाखी पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षक अमित चौबे ने बी आर अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर संपूर्ण समाज का कल्याण चाहते थे। छात्रा दीक्षा पसारी ने भी डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला । संगीत शिक्षक ओ सी दास के नेतृत्व में बैसाखी पर आधारित सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शिक्षक अशोक महतो ने किया।

About Author