Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कई स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ़ राहुल देव महतो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कांड्रा कई स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राहुल देव महतो ने सरायकेला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में राहुल देव महतो ने उपायुक्त को यह अवगत कराते हुए कहा है कि कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर गिद्दीबेड़ा टोल तक सड़क पर दोनों तरफ स्थानीय कंपनियों का कोल एवं आयरन लदा हुआ ट्रक का बेतरतीब तरीके से मुख्य सड़क पर पार्किंग कर रहे हैं.

Advertisement –


जिसके कारण विशेष कर छोटे वाहन भय से इस मार्ग पर आवागमन करते हैं. उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण ही आय दिन सड़क दुघर्टना का मामला देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि अवैध वाहनों के पार्किंग के कारण दुपहिया वाहन चालक इससे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.
जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद भी कांड्रा ओवर ब्रिज से लेकर गिद्दीबेड़ा टोल तक अवैध वाहनों की पार्किंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरायकेला उपायुक्त से यह निवेदन है कि जल्द ही जल्द इस संबंध में कार्यवाही की जाए, ताकि सड़क दुर्घटना पर लगाम लग सके.

About Author