Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एनआईटी में रिकॉर्ड प्लेसमेंट 1.23 करोड़ के सर्वाधिक पैकेज पर एक समेत 82 लाख पर 6 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

सरायकेला : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) आदित्यपुर में इस साल रिकार्ड प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले प्लेसमेंट की संख्या कम है। यहां की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा श्रृष्टि चिरानिया को अमेरिकी कंपनी रूबरिक 1.23 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ लॉक किया है। जबकि आस्ट्रेलिया की कंपनी एटलियन ने संस्थान के छः विद्यार्थियों को 82 लाख सालाना पैकेज के साथ कैंपस चयन किया है।

इस साल एनआईटी में प्लेसमेंट के लिए 673 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमे 631 विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। इस साल 93.76 विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। सोमवार को एनआईटी के प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी निदेशक गौतम सूत्रधार ने कहा की संस्थान शत प्रतिशत प्लेसमेंट की ओर बढ़ रही है।

संस्थान की तान्या सिंह, अपूर्व सिन्हा, आदर्श कश्यप, अर्पित कुमार, शुभम कुमार और राहुल पांडे को 82 लाख रुपये प्रति वर्ष (एलपीए) के पैकेज के साथ ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एटलसियन ने लॉक किया है। प्लेसमेंट के लिए पंजीकृत 673 छात्रों (बीटेक में) में से, 311 छात्रों ने 10 लाख रुपये से अधिक के ऑफर प्राप्त किए, 70 छात्रों ने 20 लाख रुपये से अधिक, 37 छात्रों ने 30 लाख और 11 छात्रों ने 50 लाख रुपये से अधिक के ऑफर प्राप्त हुआ है। जिसमें एक सराहनीय औसत वेतन 12.63 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

कैंपस करनेवाली कंपनियों में अमेजन, ऑर्कल, एटलसियन, सैमसंग, इंटुइट, टाटा स्टील और कई टाटा सहायक कंपनियाँ, फ्लिपकार्ट, निन्जाकार्ट, शलम्बरगर, क्वालकॉम, एल एंड टी, डेलॉइट, केपीएमजी, गोल्डमैन सैक्स, एक्सॉनमोबिल, बीपीसीएल, मेकॉन, एचएसबीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिड़ला ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अदानी पॉवर्स, वेदांता आदि शामिल हैं। संस्थान ने अपने बी. टेक छात्रों के लिए 93.76% की प्लेसमेंट प्रतिशतता मिला है।

About Author