सरायकेला विस से संग्राम ने दाखिल किया नामांकन, कहा जल जंगल जमीन रक्षा की बात पर अडिग हूँ……


बिष्णु पड़ महापात्र 📲 9471102055(wa)
Seraikella : सरायकेला विधानसभा से फिर एक संग्रामी ने विधानसभा आम चुनाव 2024 में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समर्थकों संग मैदान पर उतर गए । मालूम हो कि संग्राम मार्डी ने वुधबार को विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया । वहीं श्री मार्डी के समर्थक कालीपद सिंह सरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला विधानसभा से अब तक कि एकमात्र झारखण्ड आंदोलनकारी सह अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष संग्राम मार्डी ने पिछले 90 के दशक से ही समाज में निःस्वार्थ सेवा देते आ रहे है। उनके योगदान से आदिवासी समाज को काफी लाभ हुआ और उनके पहल से समाज के युवा वर्ग भी सजग हुए है । उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशी संग्राम मार्डी जल, जंगल और जमीन रक्षा की बात को कभी भी नहीं भूलेंगे इसलिए कि वह एक क्रांतिकारी और जुझारू नेता है, एवं उनका समाज सेवा में समर्पण भावना और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण ही सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग उन्हें सम्मान और समर्थन दे रहे हैं ।
