Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झामुमो के वरिष्ठ नेता और गांडेय से पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद होंगे इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी, 11 मार्च को भरेंगे नामांकन पत्र

रांची: झामुमो के वरिष्ठ नेता और गांडेय से पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे. इस पर मुहर रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई गठबंधन दलों की बैठक में लगी. बैठक की अध्यक्षता गठबंधन दल के नेता एवं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगायी गयी है.

वे गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे और 11 मार्च को सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जिसमें गठबंधन दल के विधायक शामिल होंगे. बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा मंत्री सह विधायक दल नेता आलमगीर आलम, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह समेत कई विधायक एवं नेता शामिल हुए.

About Author