सरायकेला श्मशान काली मंदिर परिसर में सफाई अभियान का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सरायकेला,05 नवंबर 2026, गुरुवार (भाग्य सागर)
काली पूजा के पूर्व सरायकेला श्मशान काली मंदिर परिसर का सफाई अभियान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के निर्देश चलाया जा रहा है। अध्यक्ष ने स्वयं मंदिर परिसर पहुंचकर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अभियान में मंदिर के प्रदीप साहू, सत्यम पटनायक एवं अन्य भक्तगणों का भी सहयोग मिल रहा है।
नप अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि सभी पर्व-त्योहार स्वच्छ, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए नगर पंचायत द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छताग्राही पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। शहर के प्रमुख पूजा स्थलों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय के
टैक्स कलेक्टर प्रहलाद साहू, सुपरवाइजर बब्बन सिंह एवं समीर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


