Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

देवर के मंत्री बनने पर भाभी ने खिलाई मिठाई, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने देवर बसंत सोरेन को मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं…

झारखंड–में सीएम चंपई सोरेन की सरकार के गठन के 15 दिनों के भीतर शुक्रवार को कैबिनेट का भी विस्तार हो गया. चंपई सोरेन ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था और उसके बाद से ही नए मंत्रियों के नाम का इंतजार किया जा रहा था. 2 फरवरी को सीएम चंपई के साथ दो मंत्रियों सत्यानंद भोक्ता और आलमगीर आलम ने शपथ लिया था. वहीं, 9 विधायकों ने आज (16 फरवरी) शपथ लिया है.

राज्पाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.वही देवर के मंत्री बनने पर भाभी ने मिठाई खिलाई , पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने देवर बसंत सोरेन को मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं…झारखंड में नौ नए मंत्रियों रामेश्वर उरांव, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इन नौ में से छह पहले भी मंत्री रहे हैं.

डॉ. रामेश्वर उरांव कांग्रेस नेता हैं और वह हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. वह लोहरदगा सीट से विधायक हैं. बैद्यनाथ राम लातेहार से जेएमएम के विधायक हैं. वह 2019 में बीजेपी को छोड़कर शिबू सोरेन की पार्टी में शामिल हुए थे. दीपक बरुआ भी जेएमएम के विधायक हैं. वह चाईबासा सीट का नेतृत्व करते हैं.

About Author