Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा नेत्र शिविर 37 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न

सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा नेत्र शिविर 37 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण सम्पन्न
जमशेदपुर, 16 फरवरी। शिक्षा ही एक
ऐसा माध्यम है, जिससे समग्र विकास हो सकता है। सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट मूल रूप से समाज के समग्र विकास की भावना से स्थापित है, जिसका उदाहरण यह नेत्र शिविर का आयोजन है, जिसमें समाज के वंचित एवं जरूरतमंदों को रौशनी देने का
लक्ष्य है। उक्त विचार बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में स्व. सोना देवी की स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन करते हुए सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के संस्थापक एवं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने व्यक्त किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। शिविर के अवसर पर समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थें शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह द्वारा किया

गया। ऑपरेशन सत्र को सफल बनाने में तकनीकी कार्यकर्ताओं के साथ राजेश मोहन प्रसाद, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह,
किशन अग्रवाल, आशीष सिंह, चन्दन सिंह,
राधेश्याम कुमार, हीरालाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सोमवार 17 फरवरी को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।

About Author