Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस विपरीत दिशा से जा रही जायलो कार से टकरा गई

चांडिल-कांड्रा सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस विपरीत दिशा से जा रही जायलो कार से टकरा गई. टकराने के बाद एंबुलेंस जायलो के ऊपर ही पलट गई. इस दुर्घटना में एंबुलेंस के चालक समेत दो घायल हो गए. जायलो कार पर सवार चार व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं

Advertisement –

घटना शनिवार की दोपहर कटिया गांव के पास हुई है. जायलो सवार लोगों ने बताया कि एंबुलेंस आगे से ही अनियंत्रित होकर आ रही थी, जिसके कारण वे अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सड़क के किनारे कर ली थी. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद चांडिल थाना और अस्पताल को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

About Author