Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ॐ ह्रीं विपत्तारिणी दुर्गायै नम: के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ शहर, विधि-विधान से सदर बाजार काली मंदिर में हुई मां विपत्तारिणी की पूजा

चाईबासा : सदर बाजार स्थित काली मंदिर में शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से भक्तिभाव से की गई। यह पूजा पूरे क्षेत्र में की जाती है। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा के विपत्तारिणी रूप के आगे मत्था टेककर अपने परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की साथ ही एक- दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन बने रहने की कामना की।

पुजारियों ने भी श्रद्धालु महिलाओं तथा पुरुषों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर हर विपदा से दूर रहने का आशीर्वाद दिया। पूजा का आयोजन संचालन सदर बाजार के श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट कमिटी द्वारा किया गया। मां की पूजा हर साल महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा और उनके रथ के पूर्ण यात्रा के बीच में पड़ने वाले शानिवार के दिन की जाती है। यह पूजा पिछले एक सौ पचास वर्षों से भी अधिक समय से की जा रही है। पूजा का आयोजन काली मंदिर में सेवारत राय परिवार द्वारा हुआ। इससे पूर्व महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर विपतारिणी व्रत भी रखा। पूजा मुख्य पुजारी नाडु गोपाल राय , परिमल गांगुली तथा नवारुण राय के द्वारा पूरे विधि- विधान से सम्पन्न करवाया गया ।
इस पूजा में तेरह किस्म की सामाग्री और उस सामग्री को तेरह की गिनती से गिनकर मां का भोग लगाया जाता है। भोग में पूड़ी, पुआ, पान, सुपारी,लांग ईलायची मूंगदाल, फल, खीर, मिष्ठान , चेरी इत्यादि से भोग लगाया जाता है। इस पूजा में सुहागिन महिलाएं सारा दिन उपवास करती है। यह पूजा परिवार के मंगल के लिए और परिवार को आपदा से रक्षा के लिए की जाती है।

मां विपत्तारिणी की पूजा- अर्चना करने के लिए काली मंदिर में सुबह से ही महिलाए , पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं व्रत रखकर मां के दरबार में पहुंची पूजा- अर्चना की साथ ही मन्नतें भी मांगी। पूजा के उपरांत व्रतियों अन्य भक्तों के बीच में मां का प्रसाद वितरण किया गया। मां विपत्तारिणी पूजा का सफल संचालन सव्यसाची राय , सुशांत राय, बिद्युत राय , त्रिशानु राय , जयंत शेखर राय , पार्थ सारथी राय , प्रदीप राय , देवदास राय , अनूप राय , जयंत राय , सोमनाथ राय , रजत राय , सौरभ राय , अभिषेक राय , प्रवीण राय , श्लोक राय , हृदय शेखर राय , अनूप मल्लिक , रवि मल्लिक समेत राय परिवार के सदस्यों की देख रेख में हुई।

About Author