Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

दिवंगत बिनोद दास के आश्रितों को मिले आर्थिक और सामाजिक सहयोग – प्रीतम भाटिया, ऐसोसिएशन ने राज्यपाल,आयुक्त और उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


जमशेदपुर:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर के दिवंगत पत्रकार बिनोद दास के आश्रितों को पेंशन,आवास,बिजली,पानी,शिक्षा और आर्थिक सहयोग की मांग की है.इस संदर्भ में श्री भाटिया ने आज जमशेदपुर शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कोल्हान आयुक्त को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा है.आयुक्त हरि किशोर केशरी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को निर्देशित किया जाएगा और आश्रितों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.ज्ञापन सौंपने वालों में ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, कोल्हान अध्यक्ष रंजीत राणा और देवेंद्र सिंह मौजूद थे.


इसके अलावा ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने भी 7 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम ईमेल द्वारा भेजा है.
ऐसोसिएशन के शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह द्वारा भी एक मांग पत्र उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को सौंपा गया है.उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा डीडीसी और एसडीएम को बिनोद दास के आश्रितों को तमाम सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया है.मौके पर प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार,शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार,इंद्रजीत भुल्लर,अमिताभ वर्मा,मनोज शर्मा,दिनेश श्रीवास्तव सहित अन्य कई पत्रकार उपस्थित थे.

About Author