Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र से PM Kisan की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे। सूची में अपना नाम चेक करें!

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे। इस 18वीं किस्त के साथ, इस योजना के तहत कुल वितरण 3.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को सहायता प्राप्त होगी।

AD

PM Kisan: देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से 9 करोड़ से अधिक किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे। सरकार हर चार महीने में किसानों के खातों में 2000 रुपये डालती है, जिससे उन्हें सालाना 6000 रुपये आर्थिक सहायता मिलती है। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

कुल वितरण 3.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समारोह को संबोधित करेंगे, जिसमें देशभर के करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से भाग लेंगे। इसमें 732 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटर शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसी कार्यक्रम में पीएम किसान की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे। इसके साथ ही, इस योजना के तहत कुल वितरण 3.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को सहायता मिलेगी।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.

यहां पर आपको ‘Know your status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक होगा.

इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है, अगर ये नहीं है तो ‘Know your registration’ पर क्लिक कर ये जान लें और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें.

फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां भर दें.

कैप्चा कोड भरने के बाद आपको ‘गेट डिटेल’ वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है.

इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ जाएगा.

आप ये देख जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिले सकता है या नहीं.

AD

PM Kisan: Prime Minister Narendra Modi will today release the funds for the 18th installment of the PM Kisan scheme. With this 18th installment, the total distribution under the scheme will exceed ₹3.45 lakh crore, benefiting over 9 crore farmers.

PM Kisan: The wait is finally over for millions of farmers across the country. Prime Minister Narendra Modi will release the 18th installment of the Prime Minister Kisan Samman Nidhi scheme (PM Kisan) for over 9 crore farmers from Washim, Maharashtra, today, Saturday, October 5, 2024. The government deposits ₹2,000 into farmers’ accounts every four months, providing them with an annual assistance of ₹6,000. Beneficiaries of the PM Kisan scheme will receive more than ₹20,000 crore through Direct Benefit Transfer (DBT).

The total distribution will exceed ₹3.45 lakh crore.

In Washim, Maharashtra, Prime Minister Modi will address a ceremony in which about 2.5 crore farmers from across the country will participate via webcast. This includes 732 Agricultural Science Centers (KVKs), over 1 lakh Primary Agricultural Cooperative Societies, and 5 lakh Common Service Centers. During this event, Prime Minister Modi will also release the funds for the 18th installment of PM Kisan. As a result, the total distribution under this scheme will exceed ₹3.45 lakh crore, benefiting over 9 crore farmers.

AD

How to Check Your Name on the List

If you want to know whether you will receive the installment benefit, you can check your status.

  1. Visit the official PM Kisan website at pmkisan.gov.in.
  2. Click on the ‘Know your status’ option.
  3. Enter your registration number; if you don’t have it, click on ‘Know your registration’ to find it, and then enter the registration number.
  4. Fill in the captcha code displayed on the screen.
  5. After entering the captcha code, you will see a ‘Get Detail’ button—click on it.

Your status will then be displayed on the screen, allowing you to check if you are eligible for the installment benefit or not.

About Author