Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रामनवमी के मौके पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले सीधे जेल जायेंगे

रामनवमी के मौके पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले सीधे जेल जायेंगे। इसे लेकर झारखंड पुलिस की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि रामनवमी त्योहार को देखते हुए सबसे ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर रहेगा। इसके लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है।

मॉनिटरिंग सेल बिल्कुल हाईटेक है। राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाली सूचनाएं मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में एकत्र की जाएंगी। त्योहार के दौरान कई ऐसे तत्व होते हैं, जो समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं ताकि माहौल खराब हो और किसी दूसरे पक्ष को फायदा मिले। रामनवमी त्योहार को देखते हुए पुलिस भी ऐसे तत्वों को बख्शने के मूड में नहीं है।

About Author